आगर-मालवा | 22-फरवरी-2017 सैनिक भर्ती कार्यालय महू से प्राप्त जानकारी अनुसार सैनिक भर्ती रैली का आयोजन कुशाभाऊ स्टेडियम देवास में 21 अप्रैल 2017 से 30 अप्रैल 2017 तक किया जाएगा। भर्ती रैली में आगर-मालवा जिले के इच्छुक उम्मीदवार भी भाग ले सकते है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिये www.joinindianarmy.nic.in पर 19 फरवरी 2017 से 06 अप्रैल 2017 तक अपना पंजीयन करा सकते है।