राजगढ़ | 22-फरवरी-2017 ग्राम मान्यापुरा के बजे सिंह तंवर की 14 अक्टूबर‘2016 को सर्पदंश से मृत्यु होने के कारण आवेदिका मृतक की पत्नि श्रीमति धापूबाई को प्राकृतिक आपदा में सहायतानुदान के तहत 50 हजार रूपये सहायतानुदान की राशि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ श्रीमति ममता खेडे द्वारा स्वीकृत की गई है। उन्होंने मृतक के वैध वारिस एवं आवेदिका धापूबाई को राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवाकर खाता नंबर की जानकारी तहसीलदार राजगढ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं