राजगढ़ | 23-फरवरी-2017 जिला चिकित्सालय में डॉ. सुधीर कलावत एम.डी. मेडिसिन द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। इसके पूर्व डॉ. कलावत (हृदय रोग विशेषज्ञ) एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एम.वाय. हॉस्पिटल इन्दौर में हृदय रोग विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राजगढ में पदस्थापना होने पर हृदय रोगियों एवं वृद्धजनों को और अधिक चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
राजगढ़ जिला चिकित्सालय को मिला एक और चिकित्सक