उमरिया। कल महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही बम भोले के स्वर गुंजे वही शिव मंदिरों में भी शिव की अराधना के लिए विधिविधान से पुजा अर्चना की गई हिन्दू मान्यता है कि महाशिव रात्रि के दिन भोले नाथ का विवाह मां पार्वती के साथ हुआ था जिन कारणों से महा शिवरात्रि के पर्व को भक्त बड़े धुमधाम से मनाते हेैं जिले के अधिकांश ग्रामीण शहरी अंचलों में पर्व के दौरान महिलाएं दिनभर व्रत रखी और सुबह से ही शिव मंदिर पहुंची। मुख्यालय स्थित सागरेश्वर धाम में सुबह से ही महिलाओं का तांता लगा रहा यहां सभी महिलाएं कतार में होकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
निकली शिव की बारात
मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन से शिव की बारात निकाली गई इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ साथ भारी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे इस मौके पर शिव की बारात गांधी चौक होते हुए जयस्तंभ,पुराना बस स्टैंड,स्टेशन चौक होते हुए सागरेश्वर धाम पहुंची इस मौके पर सागरेश्वर धाम में भारी संख्या में बारातियों का स्वागत करने भक्तजन मौजूद रहे। करीब शाम 6 बजे सागरेश्वर धाम पहुंची बारात के स्वागत के बाद भगवान शिव एवं मां पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ। बारात के दौरान भक्तों ने बमबम भोले के जयकारे लगाए । शिव की बारात में विभिन्न झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं वहीं झांकियों में आकर्षक भूत भी शामिल रहे। शिव बारात के दौरान शहर में भक्तों ने भण्डारे का आयोजन भी किया था।
यहां भी मनाया गया पर्व
मुख्यालय सहित चंदिया, मानपुर,नौरोजाबाद,पाली में भी बडी धुमधाम से महाशिव रात्रि का पर्व मनाया गया यहां भी भारी संख्या में महिलाओं ने सुबह से ही शिवमंदिर पहुंचकर विधि विधान से पुजा अर्चना की अधिकांश शिव मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महाशिव रात्रि पर्व पर कई स्थलों में मेले का आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ बच्चों पहुंचे।