उमरिया  - कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के उमरिया एवं नौरोजाबाद के 1 मार्च 2017 को संभावित कार्यक्रम की तैयारियों के ंसंबंध मे अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिए। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अन्त्योदय मेला एवं हितग्राही सम्मेलन में जहां एक ओर विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे वहीं दूसरी ओर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेगे। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि समस्त अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री जी के उमरिया एवं नौरोजाबाद कार्यक्रम के लिए अलग अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं । दोनो कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये जायेगे जहां हितग्राहियों को विभागीय योजनाओ की जानकारी दी जाएगी। अन्त्योदय मेले में कृषि विभाग द्वारा ट्रेक्टर, स्प्रिकलर, स्वाइल हेल्थ कार्ड, स्प्रेयर पंप, चेप कटर, हसिया, नलकूप खनन के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना , आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा वनाधिकार हक , उज्जवला योजना द्वारा गैस कनेक्षन एवं चूल्हा, राजस्व विभाग द्वारा भू धारक प्रमाण पत्र , सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, जिला पंचायत एवं नगरीय प्रषासन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास , मुख्यमंत्री आवास , केषषिल्पी, घरेलू काम काजी महिलाएं, पेंषन, भू अधिकार पत्र सहित अन्य विभागीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ मुख्यमंत्री जी द्वारा वितरित किया जाएगा, जिसकी समस्त आवष्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देष कलेक्टर ने अधिकारियो ंको दिए है। कार्यक्रम स्थल पर समस्त हितग्राहियों को पीली पट्टी बांधने संबंधी कार्यवाही करने , बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों को लाने ले जाने की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, मंच, बैरीकेटिंग आदि व्यवस्थाओ के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देषित किया है। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों के स्टाल लगाये जायेेगे जिसमें जनसंपर्क , कृषि, विद्युत , उद्यानिकी, लोक सेवा गारण्टी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, आदिम जाति कल्याण, षिक्षा, सर्व षिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पीएचई, मत्स्य, एमपी एग्रो, स्वास्थ्य, सहकारिता, सामाजिक न्याय, स्वच्छ भारत मिषन, महिला बाल विकास, उद्योग, श्रम विभाग शामिल है। स्टाल में विभागीय योजनाओं कीजानकारी देने के साथ साथ जिले मे हुए विकास कार्यो को भी प्रदर्षित किया जाए।