अनुपपुर | 28-फरवरी-2017 माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा इस वर्ष हेल्पलाइन सेवा 1 फरवरी से प्रारंभ कर दी गई है जिसका समय प्रातः 8 से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि 12 बजे तक प्रतिदिन रहेगा। आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्प लाइन सेवा का प्रचार प्रसार समस्त शालाओं में करें जिससे प्रदेश के समस्त विद्यार्थी लाभांवित हो सके। ये है हेल्प लाइन नम्बर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी हेल्पलाइन सेवा का दूरभाष नम्बर 0755-2570248, 2570258 मोबाईल नं. 9424495482, 9424495483 तथा टोल फ्री नं. 18002330175 है।m