अनुपपुर | 28-फरवरी-2017 संभागायुक्त शहडोल श्री बी.एम.शर्मा के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन की रोकथाम हेतु राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं खनिज विभाग के अमले द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहां ने बताया कि जिले में के 1 फरवरी 2017 से 28 फरवरी 2017 दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुये पाये जाने पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। आपने बताया कि जिले में फरवरी माह में 46 अवैध परिवहन के, 7 उत्खनन के तथा 3 भण्डारण के प्रकरण दर्ज किये गये। कार्यवाही के दौरान 2 जे.सी.बी., 1 पोकलिन मशीन, 1 लोडर, 46 वाहन जप्त किये गये 398 डम्पर वोल्डर, 200 डम्पर गिट्टी जप्त की गयी। खनिज विभाग द्वारा जिले में 3 क्रेशर सीज किये गये हैं। पुष्पराजगढ जनपद में ग्राम दोनिया में संचालित 2 क्रेशर को सीज किया गया गया है। क्रेशर का संचालन बिना खनिज भण्डारण अनुज्ञप्ति के संचालित करना पाया गया था। इसी तरह तीसरा क्रेसर अनूपपुर तहसील के ग्राम मझगवां में संचालित पाया गया, जिसमें अनुज्ञप्ति क्षेत्र से बाहर खनिज का भण्डारण करना पाया गया। इन प्रकरणों में अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज कर 398 डम्पर वोल्डर, 200 डम्पर गिट्टी जप्त की गयी है। प्रकरण कार्यवाही हेतु सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। आपने बताया कि फरवरी माह में अवैध परिवहन करते 46 वाहन गिट्टी, वोल्डर, रेता का परिवहन करते हुए पकडा गया, जिन्हे जप्ती बनाकर संवंधित थानों में खडा किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन के 7 प्रकरण दर्ज किये गये हैं, जिसमें 3 रेत के, मुरुम के 2, पत्थर के 2 प्रकरण शामिल है। इन प्रकरणों में 25 लाख 88 हजार 47 रू. का अर्थदण्ड प्रस्तावित किया गया है। आपने बताया कि कलेक्टर अनूपपुर द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन तथा भण्डारण पर रोक हेतु खनिज विभाग के अतिरिक्त राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं, जिसका पालन किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अभियान को और अधिक गति दी जायेगी।
अनुपपुर 398 डम्पर वोल्डर, 200 डम्पर गिट्टी जप्त की गयी तथा 146 डम्पर रेत के अवैध उत्खनन का प्रकरण बनाया गया