भोपाल | 28-फरवरी-2017 जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा एक से तीन मार्च 2017 तक अग्रणी किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। किसान की आमदनी को 2022 तक दो गुना करते हुए खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के दृष्टिकोण से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। विगत वर्षों में कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कृषि के क्षेत्र में उन्नत यंत्रों एवं नवीनतम कृषि तकनीकी एवं पशुधन से संबंधित उन्नत तकनीकी को प्रदेश के समस्त किसानों तक पहुंचाना है। यह मेला आयोजन इस कड़ी में एक सशक्त माध्यम है।