बालाघाट | 02-मार्च-2017 शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट में दो दिवसीय निःशुल्क कॅरियर अवसर मेले का उद्घाटन आज 02 मार्च 2017 को कलेक्टर श्री भरत यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल धुवारे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव कॅरियर अवसर मेले के संयोजक डॉ. गोविन्द सिरसाटे, सह संयोजक डॉ. पी.एस. कातुलकर मेला संयोजक डॉ. योगेश विजयवार एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं लगभग 1500 छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। कलेक्टर ने इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को अपने उद्बोधन में अपने जीवन के कॅरियर निर्माण में आने वाले संघर्ष, सिविल सर्विस में विषय चयन के लिए मार्गदर्शन, छात्र/छात्राओं को मौलिकता बनाये रखने, व्यक्तित्व निर्माण हेतु अध्ययन और हाबियों पर समन्वय बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। कॅरियर निर्माण के लिए एक अच्छा इंसान बनना सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होने छात्र/छात्राओं को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज, शिक्षा का एक ऐसा स्थान होता है, जहॉ से व्यक्ति अपने भविष्य एवं अपने व्यक्तित्व का निर्माण करता है और अपने जीवन का लक्ष्य तय करता है। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी के संबंध में बताया गया कि जिसमें रूची हो वही कार्य करें। दिखावे मे न जाकर बोलने एवं लिखने की आदत डालने और सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी । प्रारंभिक तैयारी करने के लिए इंग्लिस नयूज पेपर, डीडी न्यूज और मासिक पत्रिका पढनें की सलाह दी गई। उदबोदन के पश्चात छात्रों दवारा केरियर गाईडेंस कें संबंध में प्रश्न पूछे गये जिनका बारीबारी से जवाब दिया गया एवं समझाया गया और ग्रुप बनाकर डिस्कस करने की सलाह दी गई। मेले में 19 स्टाल लगाये गये हैं। मेले में एलआईसी, कृषि, रेशम विभाग, सी.डी.टी.पी. स्कीम, वित्तीय साक्षरता केन्द्र, एयरटेल कैशलेश पेमेन्ट बैंक, एस.आई.एस. सिक्युरिटी अनुपपूर फुड सप्लिमेंट बालाघाट, फैशन एवं फुटवेयर डिजाईनिंग, सी.आई.आई. छिन्दवाड़ा आदि कम्पनियों ने हिस्सा लिया। साथ ही विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।