राजगढ़ | 02-मार्च-2017 खबर का असर कार्यवाही bmp न्यूज़ द्वारा गवाड़ा पंचयात के समाचार को प्रमुखता से दिखाया गया था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम-2005 एवं योजना के क्रियान्वयन हेतु समय-समय पर प्रसारित दिशानिर्देश में निहित प्रावधानों के विपरीत कार्य करते हुए शासकीय राशि का दुरूपयोग करने तथा वित्तीय अनियमितता सिद्ध होने के कारण श्री लखन सिंह अहिरवार ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत ग्वाडा जनपद पंचायत सारंगपुर की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। सी.ई.ओ. श्री जैन ने बताया कि अनियमितताएं कर श्री अहिरवार ग्राम रोजगार सहायक द्वारा मस्टर क्रमांक 5490, 795, 497, 893, 1393, 1437 एवं 1002 में स्वयं के नाम से मजदूरी राशि आहरित की जाना सिद्ध पाया गया है।