मन्दसौर | 03-मार्च-2017 ग्राम नाहरगढ (ठुंगनी) निवासी जगन्नाथ पिता बगदू मेंघवाल की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के परिजन पिता बगदू मेघवाल को 4 लाख रूपये राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के तहत आर्थिक मदद मंजूर की गयी है। कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने आर्थिक सहायता मंजूरी आदेश जारी कर दिये हैं।
मन्दसौर पानी में डूबने से मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर