टीकमगढ़ | 03-मार्च-2017 सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज प्रातः कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के साथ लाईफ लाईन एक्सप्रेस का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को देखा और संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिये। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्षा राय, लाईफ लाईन एक्सप्रेस के मैनेजर श्री विवेक गुप्ता, चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद डॉ कुमार ने कहा कि लाईफ-लाईन एक्सप्रेस में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार मिले। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थायें काफी अच्छी हैं जिससे मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार मिल रहा है। इस संबंध में उन्होने लाईफ लाईन एक्सप्रेस के चिकित्सों एवं अधिकारियों से भी चर्चा की तथा उन्हें हर स्तर पर पूरा सहयोग देने की बात कही। इसके पश्चात सांसद डॉ. कुमार ने जिला अस्पताल परिसर में चल रहे मरीजों के परीक्षण और ऑपरेशन पश्चात देखभाल केंद्र को भी देखा। सांसद डॉ.कुमार ने दो एम्बूलेंस देने की घोषणा की
टीकमगढ़ प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार मिलेः सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार