*तलेन* -- सरकार हर व्यक्ति को आवास मुहैया कराने के लिए हर गरीब के सपने को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वही नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायत कासरोद के सहा सचिव भूपेंद्र सिंह की गलती ने दो गरीब परिवारों को घर से बेघर कर दिया। ग्राम पंचायत कासरोद निवासी कालूराम पिता मांगीलाल हरिजन व मांगीलाल पिता मिश्रीलाल बाल्मीकि ने बताया कि सह सचिव भूपेंद्र ने हमसे कहा कि तुम्हारा मकान कच्चा है। उसे पक्का बनवा लो प्रधानमंत्री आवास योजना में आपका नाम पात्रता में आ जाएगा आप मुझे आप के खाते में रुपए आने के बाद मुझे दे देना हमारा पात्रता में नाम भी आ गया सहा सचिव ने हमारे मकान भी पूरा तुड़वाऐ दिए। हमारे खाते में ₹40000 भी आ गए कालूराम ने बताया मैंने मेरे खाते में से ₹20000 निकाल भी लिए वही मांगीलाल ने बताया कि मैंने भी खाते में से ₹8000 निकाल लिए अब हमारा मकान तुड़वाकर हमें बेघर कर दिया अब भूपेंद्र सिंह कह रहा है। कि जो राशि निकाली वह वापस जमा करो तुम अपात्र घोषित हो गए हो पूर्व में तुम लोगों को इंदिरा आवास में मकान बन गया था पीड़ितों का कहना है। कि अगर पात्र के बाद हमें अपात्र करना ही था। तो हमारे मकान क्यों तुड़वाऐ हमें घर से बेघर कर दिया। इस बारे में जिमेदारो का कहना *"इनका कहना है।* घर तुड़वाया गया है वो गलत है अगर पात्रता में नहीं है तो आवास नहीं मिलेगा नोडल अधिकारी द्वारा जांच के बाद एफ़आईआर कराएंगे। *डी .आर .एस .राणा* जनपद सीईओ नरसिंहगढ़