उमरिया - जिले में वाहन दुर्घटना रोकने के लिए परिवहन, पुलिस एवं जिला प्रषासन द्वारा संयुक्त सघन अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ श्री ऋषि पवार, परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे एवं यातायात प्रभारी श्री दिनेष त्रिपाठी दल बल सहित वाहनों की चेकिंग की जिसमें 6 यात्री बसों में विभिन्न कमियों के कारण उन्हें पुलिस थाने के हवाले किया गया है। परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे ने बताया कि जिन वाहनों को अभियान के दौरान पुलिस थाने मे जप्त कराया गया है उनमें एमपी 18पी 0433 वाहन मालिक अब्दुल सफीक खान, एमपी 54 0330 वाहन मालिक अरूण गुप्ता ये बस मालिक दूसरे परमिट से बस चला रहे थे । इसी प्रकार गहरवार ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 54 0201 , एमपी 54 पी 0211 ओव्हरलोडिंग के कारण तथा एमपी 54 पी 0203 तथा एमपी 54 पी 0201 बस का टैक्स नही भरा गया था। श्रीमती रमा दुबे ने बताया कि इन बसों में अन्य कमियां भी पाई गई है जिसमें स्पीड गर्वनर का लगा न होना, बसों में ओव्हरलोडिंग, किराया सूची का प्रदर्षन न करने सहित अन्य कमियां थी जिसके कारण इन बसों को पुलिस थाने में जप्त कराकर आवष्यक कार्यवाही की जा रही है। श्रीमती दुबे ने बताया कि समस्त यात्री वाहन मालिकों को एक सप्ताह का समय स्पीड गवर्नर लगवाने के लिए दिया गया है यदि समयावधि मंे स्पीड गर्वनर नही लगवाये गये तो संबंधित वाहनों की फिटनेस निरस्त कर दी जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ श्री ऋषि पवार ने समस्त वाहन मालिकों से अपील की है कि वे वाहनों का रख रखाव व्यवस्थित रखते हुए परिवहन नियमों का शत प्रतिषत पालन करें ताकि कठिनाईयों से बच सके। उन्होने कहा कि संयुक्त सघन अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा इस दौरान यदि कोई कमियां पाई गई तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जाएगी। क््र040