उमरिया। युवक कांग्रेस ने बुधवार को गैस सिलेण्डर के बढ़ी दर के विरोध मे महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा हेै इस दौरान अध्यक्ष असलम शेर ने बताया कि केन्द्र सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है जिससे
जनता नाहक परेशान हो रही है एवं आर्थिक तंगी का शिकार हो रही है अभी हाल मे सिलेण्डर के भाव बढऩे के बावजूद फिर से केन्द्र सरकार ने जनविरोधी निर्णय ले सिलेण्डर का भाव बढा दिया है जिससे उपभोक्ता आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है उन्होने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार अगर बढी हुई दर जल्द वापस नही लेती तो जल्द ही युवक कांग्रेस मोदी सरकार के विरोध में उग्र प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन के दोैरान आधे सैकडे से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गैस सिलेण्डर की बढी दर के विरोध में यु कां ने सौंपा ज्ञापन