अनुपपुर | 09-मार्च-2017 म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, अनूपपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कें अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2017 को विकासखण्ड पुष्पराजगढ में जनपद पंचायत परिसर में रोजगार मेंलें का आयोजन किया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री अजय शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री के.वी.एस.चौधरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत ग्रामीण बेरोजगार युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उक्त रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रूपमति सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कें अवसर पर क्षेत्र की युवतियो के लिए आजीविका मिशन की इस पहल को प्रशंसनीय बताते हुए अपेक्षा कि इस रोजगार मेला के माध्यम क्षेत्र की ज्यादा से ज्यादा युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। रोजगार मेला मे विभिन्न क्षेत्र की कंपनियों, सेल इंडिया प्राइवेट लिमि., आईएल एंड एफएस, प्रतिभा सिन्टेक्स, आरसेटी अनूपपुर, एलआईसी अनूपपुर, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र (आइसेक्ट) अनूपपुर, ने प्रतिभाग किया। मेले के माध्यम से 443 युवतियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 269 युवतियों को संबंधित कंपनियों/प्रतिष्ठानों द्वारा जॉब ऑफर प्रदान किये गये। रोजगार मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रूपमति सिंह, उपाध्यक्ष श्री रामसिह आर्मो, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिह ,जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ श्री हीरा सिह श्याम, जनपद उपाध्यक्ष श्री संतोष पांडेय ,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमति इंद्राणी सिहएवं जनपद सदस्य श्रीमति द्रोपती, लक्ष्मी मरावी, सरपंच, मुकेश चंद्रवंशी उपस्थित रहे। रोजगार मेला का सफल आयोजन जिला परियोजना प्रवंधक श्री शशांक प्रताप सिह के निर्देशन में समस्त आजीविका मिशन टीम के सहयोग से किया गया। संकुल शिवरीचंदास, राजेंद्रग्राम, भेजरी द्वारा रोजगा
अनुपपुर 269 युवतियों को मिला जॉब ऑफर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवतियों के लिए रोजगार मेला का आयोजन