धार | 09-मार्च-2017 जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन ने बताया कि 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण विभाग के समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत भीख मांगने वाले, कबाड़-पन्नी बिनने वाले, कचरा बिनने वाले बालको की रोकथाम हेतु गठित दल ने 06 बालको को कबाड़ पन्नी बीनते हुए पकड़ा गया। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी बच्चों को पकडकर चाइल्ड लाईन कार्यालय लाया गया। तद्पश्चात बच्चों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग करने के पश्चात सभी बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति धार के समक्ष प्रस्तुत किया। कबाड़-पन्नी बिनने वाले, कचरा बिनने वाले 06 बालको में से 02 बालकों को पहले भी दल द्वारा पकड़ा गया एवं भीख न मांगने, कबाड़-पन्नी न बिनने की समझाईस दी गई थी। बाल कल्याण समिति के निर्णयानुसार भिक्षावृति करने की पुनरावृति करने वाले 02 बालकों को दिव्यांशी बालगृह जिला धार में भेजे जाने हेतु आदेशित किया। दल में महिला सशक्तिकरण विभाग धार से श्री अनुज कुमार जैन संरक्षण अधिकारी, श्री विपिन गुप्ता, व दिनेश अलावा (आउटरिच कार्यकर्ता) चाईल्ड लाईन धार से श्री राहुल पटेल जिला समन्वयक चाईल्ड लाईन, मनीश चौहान, अम्बाराम डोडवे आदि उपस्थित थे। उक्त अभियान जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री इंदरसिंह बुंदेला एवं जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप पटोंदिया के मार्गदर्शन में चलाया गया।