सीहोर | 09-मार्च-2017 कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कपूरिया ने संयुक्त रूप से बुधवार 8 मार्च को नमामि देवि नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा की तैयारियों का सूक्ष्म रूप से निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पहले आंवलीघाट गए फिर छीपानेर गए जहां उन्होंने नोडल अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर गंभीर रूप से चर्चा की और यात्रा जत्था के ठहरने, शौचालय व्यवस्था, पार्किंग, मंच सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री रघुनाथ सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष श्री रामसंजीवन यादव और अन्य जनप्रतिनिधि तथा सीईओ जिला पंचायत डॉ. केदार सिंह, एडीएम श्री चन्द्रमोहन मिश्रा, एसडीएम श्री हरिसिंह चौधरी सहित अन्य शासकीय सेवक उपस्थित थे
सीहोर नर्मदा सेवा यात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा