उमरिया . शहडोल संभाग कमिश्नर श्री बी एम शर्मा ने करकेली विकासखण्ड के तमान्नारा, पठारीकला, मजमानीकला, कटरिया, जंगेला, धवईझर, माली, निगहरी मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से खाद्यान्न मिलने, मजदूरी भुगतान, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन मिलने, पेयजल, आवास पट्टा, स्कूल , आंगनबाडी खुलने, शिक्षको की उपस्थिति , मध्यान्ह भोजन, मजदूरो मे काम की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत पूछताछ की और ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों का उपस्थित अधिकारियों के मध्य सीधा संवाद कराते हुए एकसप्ताह कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अभिषेक ंिसह, संयुक्त कमिश्नर श्री राज कुमार कोरी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा, जल संसाधन महाप्रबंधक, प्रधानमंत्री ग्राम सडक, सीईओ जनपद पंचायत करकेली, जिला आपूर्ति अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, सीएमएचओ, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव , रोजगार सहायक , जनपद के सहायक यंत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपिस्थत रहे। तमान्नारा सोसायटी में कम मात्रा में वितरित हुआ खाद्यान्न कमिश्नर ने शा0 उचित मूल्य दुकान तमान्नारा का निरीक्षण किया। जिसमें रमेश, ओंकार एवं अन्य हितग्राहियों को 35- 40 अनाज के स्थान में मात्र 5 किलों प्रदाय किया गया। इसकी मौके पर जांच की गई , जो सही पाई गई। कमिश्नर ने समिति प्रबंधन, सेल्समैन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने , कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी केा शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने जिन उपभोक्ताओ को निर्धारित मात्रा में कम राशन प्रदाय किया गया, उन्हे मौके पर शेष राशन का वितरण भी कराया। मिट्टी तेल कम मात्रा में देने और प्रबंधक द्वारा अपने किराने की दुकान से मिट्टी तेल वितरण की शिकायत की गई। इस पर कमिश्नर श्री शर्मा ने सोसायटी की जमीन से किराने की दुकान हटाने और राशन तथा मिट्टी तेल एक जगह से बंटवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास की किस्त की राषि से कमीषन कमिश्नर श्री बी एम शर्मा ने मजमानी कला में चौपाल लगाकर मजदूरो से रूबरू होकर उनकी तकलीफे सुनी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों ने बताया कि 40 हजार की प्रथम किस्त बैंक मे जाने के बाद यूनियन बैंक प्रबंधक द्वारा राशि नही उपलब्ध कराई जा रही है और सबसे सामग्री की रसीद चाही जाती है जिसमे 12 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए है। साथ ही एलडीएम को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देष दिए है। कमिश्नर श्री शर्मा ने सीईओ जिला पंचायत , एवं जनपद पंचायत को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास के कार्यो एवं हितग्राही मूलक योजनाओ मे विशेष रूचि लें अन्यथा कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मजमानी कला के सरपंच सचिव द्वारा ट्रेक्टर की ढुलाई 1 लाख 80 हजार मे से मात्र 92 हजार रू0 काभुगतान किया गया शेष भुगतान फर्जी तरीके से करते हुए शासन धन राशि की अफरा तफरी की गईं। इस पर कमिश्नर श्री शर्मा ने तीन दिवस मे राशि का भुगतान करने और दोषी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल उपलब्ध कराने, एवं पंचायत अंतर्गत लंबित मजदूरी का भुगतान शिविर लगाकर कराने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा सार्वजनिक तालाब में कब्जा करने की शिकायत पर श्री गुप्ता के विरूद्ध एफआईआर कराने एवं कब्जा हटाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यो का कमिष्नर ने लिया जायजा कमिष्नर ने मजमानी काला में निर्माणाधीन खेल मैदान, कटरिया में सुदूर ग्राम सडक एवं पठारी कला में कपिधारा कूप निर्माण का औचक निरीक्षण किया। कूप का निर्माण कार्य जेसीबी से कराया जाना पाया गया। सरंपच श्रीमती भद्दी बाई के पुत्र राम नारायण सिंह द्वारा पंचायत के सभी कार्य कराए जा रहे है। कूप निर्माण कार्य मात्र 20 प्रतिशत भी नही किया गया और दो मस्टर रोल में लगभग500 मजदूरों का फर्जी नाम भरकर प्रस्तुत किया गया । सरपंच पुत्र ने बताया कि उपयंत्री द्वारा 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है । इसलिए फर्जी मस्टर रोल तैयार किया गया। कमिश्नर श्री शर्मा ने इन क्षेत्रों मे व्यापक गडबडी किए जाने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारी को देते हुए उपयंत्री को हटाने, सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। स्थानीय स्तर में काम उपलब्ध न कराना, संवेदनहीनता की श्रेणी में आता है। इसके लिए सीईओ जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं सहायक एवं उपयंत्री दोषी है। कटरिया के ग्राम सुदूर सडक के निर्माण मे आज ही मजदूर लगाए गए है जबकि सरपंच पुत्र राम नारायण सिंह एक सप्ताह पूर्व से कार्य करना प्रारंभ करना बताया गया गया था। ग्राम पंचायत सरपंच सचिवो द्वारा झूठी जानकारी कमिश्नर को दी जा रही थी । विभिन्न कार्य संचालित है जबकि मौका दिखाने की स्थिति में सीईओ जनपद, सहायकक एवं उपयंत्री एवं अन्य सभी जुडे कर्मचारी अनभिज्ञरहे। कमिश्नर श्री बी एम शर्मा ने विभिन्न ग्रामों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा है कि आकाशकोट के समस्त मजदूरो की लंबित मजदूरी का भुगतान अभियान चलाकर करे। उन्होने कहा कि मजदूरों की खून पसीने की कमाई के साथ खिलवाड करना किसी भी दशा में क्षम्य नही किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत से जिला पंचायत तक के अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पठारी काला में कमिश्नर एवं कलेक्टर ने चखा मध्यान्ह भोजन भ्रमण के दौरान कमिश्नर श्री बी एम शर्मा एवं कलेक्टर श्री अभिषेक ंिसह ने दोपहर मे भ्रमण के समय मध्यान्ह भोजन किया। मध्यान्ह भोजन में चावल, सब्जी, दाल बनाई गई थी। जिसमें चना दाल में दाल कम पानी ज्यादा था। इस पर एसएमूसी से कहा गया कि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पौष्टि युक्त भोजन करए। शिक्षक पालक संघ द्वारा मध्यान्ह भोजन के पकाने के ंसबंध में कमिश्नर को अवगत कराया गया कि करकेली विकासखण्ड मे 47 विद्यालयो मे एसएमसी द्वारा मध्यान्ह भोजन का कार्य किया जाता है । इस पर जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को हिदायत दी है कि तत्काल स्व सहायता समूहों से मध्यान्ह भोजन बनवाया जाए जिससे उन्हे रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होने कहा कि समूहों द्वारा यदि गडबडी की जाए तो ऐसी स्थिति में तत्कालिक एसएमसी से भेाजन कराए लेकिन 15 दिवस के अंदर दूसरे समूहों का गठन कर भोजन बनवाना सुनिश्चित करे। शिक्षक सिर्फ पढाई कराए। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रमों से जिले के समस्त शिक्षको को मुक्त रखे। आकाषकोट के समस्त ग्रामों में 175 कपिलधारा कूप खोदे जायेगे कमिश्नर एवं कलेक्टर ने आकाशकोट के ग्रामों के भ्रमण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि आकाशकोट ग्रामों में 5- 5 कपिलधारा कूप स्वीकृत कर अप्रैल माह तक पूरा कराकर वस्तु स्थिति से अवगत कराए। कलेक्टर ने कहा कि कूप में पत्थर, आ जाने पर ब्लास्ंिटग कराकर खुदाई कराए। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्ंिटग से कुआं खुदवाने मे पानी की उपलब्धता हो सकती है इससे इस अंचल मे पेयजल संकट से छुटकारा मिलेगा वही सिंचाई के साधन बढेगे। निगहरी पंचायत को माडल ग्राम के रूप में विकसित करे निगहरी ग्राम में आयोजित लोक कल्याण शिविर में कमिश्नर श्री बीएम शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओ का मौके पर निराकरण करते हुए शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ के संबंध में पूछताछ की । इस दौरान, राशन प्राप्त होने, नाम जोडने, भूमि एंव आवास भूमि के पट्टे, शौचालय निर्माण , अस्पताल मे चिकित्सक एवं एएनएम कीउपस्थिति, शिक्षको ंकी उपस्थिति अन्य योजनाओं के ंसबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने पांच हैण्डपंप, सीसी रोड निर्माण, कपिलधारा कूप, बंद नल जल योजना को प्रांरभ कराने, नाली निर्माण आदि की मांग की जिस पर निराकरण कराने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कमिश्नर श्री शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि शा0सम्पत्ति को अपनी निजी सम्पत्ती मानते हुए उसकी सुरक्षा का दायित्व उठाए। गांव को साफ सुथरा रखने, शा0 निर्माण कार्यो मे नजर रखने, शत प्रतिशत शौचालय निर्माण कराकर उपयोग करने, शिक्षा एवं स्वा0 के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। कमिश्नर ने कहा कि भूमिहीन समस्त व्यक्तियो को आवास का पट्टा एवं मकान बनाने के लिए राशि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। गांव के समस्त विकास के लिए तनम न धन से आगे आए कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने ग्राम निगहरी के ग्रामीणो का आव्हान किया कि ग्राम को माडल ग्राम के रूपम े विकसित करने हेतु तन, मन धन से आगे आए। उन्होने कहा कि जिस पकार मोबाइल, टीवी, मोटर सायकल आदि का नियमित उपयोग किया जा रहा है ठीक उसी प्रकार माह में 5, 10, 15 रूपये की बचत कर ग्राम करोष बनाए। इससे बडे काम को अंजाम दिया जा सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि 10 प्रतिशत राशि गांव के लोग 10 गुना राशि शासन द्वारा गंाव के विकास के लिए व्यय की जाएगी।