भोपाल | 14-मार्च-2017 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होने के इच्छुक व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे संबंधित जनपद नगरीय निकाय में अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। आवेदकों का पंजीयन 20 मार्च तक किया जायेगा।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति इस संबंध में अधिक जानकारी अपने क्षेत्र की जनपद पंचायत या नगरीय निकायों से प्राप्त कर सकते है।