राजगढ़ | 14-मार्च-2017 जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज अंचलों से आए 80 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने आवेदकों से चर्चा की तथा समस्याएं जानी और उनका निराकरण मौके पर ही कर दिया। जनसुनवाई के पूर्व टेलीजनसुनवाई में 12 टेलीफोनकर्ता द्वारा मोबाईल नंबर 7247555211 पर अपनी-अपनी समस्याएं बताई गई और उसका निराकरण कराया गया। जनसुनवाई के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति ममता खेडे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। आवेदकों एवं टेलीफोनकर्ताओं में आर्थिक सहायता, उपचार हेतु सहायता, पारिवारिक विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निःशक्तजन पेंशन, राशन नहीं मिलने, बीमारी सहायता, आदि से सबंधित आवेदन शामिल रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री पिथोडे ने स्वयंसेवी के रूप में निःशुल्क हस्तलेखक आवेदकों के पास पहुंचकर उत्साहवर्धन किया एवं प्रशंसा की।
राजगढ़ टेली जनसुनवाई में 12 ने बताई समस्याएं जनसुनवाई में आए 80 आवेदक