सागर | 14-मार्च-2017 कलेक्टर श्री विकास नरवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 16 पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। इन पर्यवेक्षकों में श्रीमती किरण बाला पाल, श्रीमती ज्योति रावत, श्री आर.व्ही.एस. राय, श्रीमती कमला श्रीवास्तव, श्रीमती पुनीता मिश्रा, श्रीमती लीना घोष, सुश्री सुमन पाठक, श्रीमती मीना गौतम, श्रीमती ज्योति जैन, श्रीमती प्रेमवती चढ़ार, श्रीमती पुष्पा चढ़ार, श्रीमती अजहरी बेगम, श्रीमती शशि चौबे, श्रीमती सरला आठिया, श्रीमती सायना सोलू एवं श्रीमती रीना राय के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा श्री प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने एवं उपलब्ध कराये गये निवास के पते पर पर्यवेक्षकों का निवास नहीं पाये जाने की दशा में कलेक्टर श्री नरवाल के द्वारा संविदा पर्यवेक्षकों की सेवा समाप्त करने एवं नियमित पर्यवेक्षकों की वेतनवृद्धि रोकते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।