शिवपुरी | 14-मार्च-2017 जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में मृतक के बैध वारिसान को कुल 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय जिला शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झूतरी तहसील खनियांधाना निवासी कृषक रामसेवक पुत्र मसलती धोवी की सड़क दुघर्टना में मृत्यु होने पर मृतक के वैध वारिसान पत्नी श्रीमती लज्जवाई को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।