खण्डवा-- 30 जुलाई 2014 को स्वर्गीय श्री हुकुमचंद यादव पूर्व विधायक खंडवा के सुपुत्र अमर यादव द्वारा मोघट रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी Facebook Id हैक करके किसी व्यक्ति द्वारा एक धर्म विशेष की भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट डाली गई है.आपको ज्ञात होगा कि इस पोस्ट के बाद खंडवा में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया था एवं खंडवा को 8 दिन का कर्फ्यू का दंश झेलना पड़ा था एवं एक युवक की हत्या भी हो गई थी. इसी मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद से मोघट रोड पुलिस के द्वारा Facebook ID को हैक करने वाले नितेश पिता नरेंद्र वर्मा निवासी भगत सिंह चौक पर सम्बन्धित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था. आपको बता दें कि तकनीकी तौर पर साइबर क्राइम को सिद्ध करना काफी कठिन रहता है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोजन पक्ष एवं पुलिस की मेहनत से इस मामले को न्यायालय में सिद्ध किया गया.इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी श्री अकबर शेख के न्यायालय ने आरोपी निलेश नितेश पिता नरेंद्र वर्मा को दोषी मानते हुए 3 वर्ष कारावास सहित 2100 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई. इस मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजक विनोद कुमार पटेल द्वारा की गई
फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले को 3 वर्ष कारावास की सजा.