हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बावजूद सरकार नही बनाये जाने से नाराज कांग्रेस के कद्दावर नेता विश्वजीत राणे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। राणे कांग्रेस के अलाकमान से नाराज है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुमत मिलने के बाद भी शीर्ष नेताओं ने सरकार बनाने के लिए कोई कदम आगे नही बढ़ाया। गोवा के कांग्रेसी दिग्विजय सिंह से काफी नाराज है। दिग्विजय सिंह ने समय रहते सरकार बनाने के लिए कोई कदम नही उठाया ।
वही बीजेपी ने कम सीट मिलने के बाद भी अपनी सरकार बना ली और बहुमत भी सिद्ध कर लिया।