उत्तराखंड में भारी जीत दर्ज करने वाली बीजेपी ने राज्य के सीएम के तौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। रावत को शुक्रवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक के बाद अब शनिवार यानी 18 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार का शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।
उत्तराखंड बीजेपी ने राज्य के सीएम के तौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा दी