राजगढ़ | 20-मार्च-2017 कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा प्रारंभ किए गए नवाचार ‘‘ई-निरीक्षण‘‘ अंतर्गत आज पचोर, राजगढ, ब्यावरा और खिलचीपुर तहसील के पटवारियों के बस्ते चेक किए गए। इसमें पचोर तहसील के श्री कमलेश कुमार, राजगढ के श्री मोहन जादम, ब्यावरा के श्री मुकेश चौधरी एवं श्री कैलाश भिलाला तथा खिलचीपुर तहसील के श्री चंदर सिंह के बस्ते आकस्मिक रूप से निरीक्षण शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना किया जाकर अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया। सी.एम. हेल्पलाईन एवं जनशिकायत निराकरण पर ध्यान देने, गिरदावरी कार्य, नामांतरण, बंटवारा हेतु समय पर सुनिश्चित किया जाना निर्देशित किया। साथ ही पटवारियों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया।