ग्वालियर | 20-मार्च-2017 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को वायुयान से दोपहर 12 बजे भोपाल से चलकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर पधारे। इनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह भी आए। ग्वालियर विमानतल पर केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा एवं ग्रामीण के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन, जिला महामंत्री श्री महेश उमरैया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री एस एन रूपला, डीआईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह कुछ समय ग्वालियर विमानतल पर रूकने के बाद हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से भिण्ड के लिये रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान भिण्ड जिले में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात ग्वालियर आए तथा अपरान्ह 3.45 बजे ग्वालियर से भोपाल के लिये रवाना हुए।