उमरिया। आरईएस एसडीओ एसके मजूमदार पर हुए हमले में शामिल आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है कुछ ही घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है इस मामले में पुलिस ने थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम बेलसरा निवासी रज्जन उर्फ राजेन्द्र पिता स्व माधव सिंह उम्र 44 वर्ष एवं छोटू उर्फ अवधेष पिता दान सिंह को गिरफ्तार किया है इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है। विदित हो कि सीसी सडक निर्माण के दोैरान रविवार को थाना नोैरोजाबाद अंतर्गत ग्राम बेलसरा में आरईएस विभाग के एसडीएम एसके मजूमदार कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे तभी स्थानीय रज्जन सिंह एवं उसके साथी अवधेश सिंह ने उन पर हमला कर दिया । इस हमले में आरोपी रज्जन सिंह ने एसडीओ पर लोहे की राड से मार दिया जिससे उनका बांया पैर टूट गया। इस घटना के बाद आरईएस विभाग के पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर को दी थी, जिसके बाद आरोपियों की धर पकड़ में तेजी से कार्यवाही की गई है।
एसडीओ पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज