उमरिया । 9 अप्रैल को होने वाले विधान सभा उप निर्वाचन के लिए जिले के बांधवगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2017 की अधिसूचना जारी होने के छटवे दिन तीन अभ्यार्थियों ने नामजदगी के पर्चे रिटर्निग आफीसर के समक्ष दाखिल किए है। रिटर्निग आफीसर एवं अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ गषि पवार ने बताया कि जिन अभ्यार्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए है उनमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से षिवनारायण सिंह, इण्डियन नेषनल कांग्रेस की ओर से श्रीमती सावित्री सिंह तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से लखन सिंह बरकड़े शामिल है।
बांधवगढ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए इसके पूर्व इण्डियन नेषनल कांग्रेस की ओर से श्रीमती सावित्री सिंह , निर्दलीय श्रीमती केषकली एवं दुर्गा बाई शामिल है। अब तक कुल पांच अभ्यार्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए है जिसमें कांग्रेस की ओर से श्रीमती सावित्री सिंह ने दो नाम निर्देषन पत्र दाखिल किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने बताया कि नामजदगी के पर्चे दाखिल करने की अंतिम तारीख आज 21 मार्च 017 तक नियत है। 22 मार्च को नाम निर्देषन पत्रों की संवीक्षा तथा 24 मार्च को नामजदगी के पर्चे वापिस लिए जा सकेगे। इस अवसर पर सहायक रिटर्निग आफीसर एवं तहसीलदार चंदिया भागीरथी लहरे सहित अभ्यार्थियों के प्रस्तावक उपस्थित रहे।