राजगढ़ | 23-मार्च-2017 श्री मॉ जालपा मंदिर देवस्थान राजगढ पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्री महोत्सव 29 मार्च 2017 बुधवार से 05 अप्रैल 2017 बुधवार तक मनाया जाएगा। इस उत्सव में श्रेष्ठ एवं सुदृढ व्यवस्था बनी रहे इस हेतु ट्रस्ट के एवं विशेष सम्माननीय सदस्यों की बैठक ट्रस्ट के संरक्षक कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे की अध्यक्षता में 24 मार्च 2017 शुक्रवार को सायं 05:30 बजे मॉ जालपा मंदिर देवस्थान परिसर में स्थित ट्रस्ट कार्यशालाए के बैठक हॉल में आयोजित की जाएगी।