ग्वालियर | 23-मार्च-2017 केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में 25 मार्च को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होने के लिये 24 मार्च को ग्वालियर आयेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह 24 मार्च को सीमा सुरक्षा बल के वायुयान द्वारा अपरान्ह 5.50 बजे एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा आयेंगे तथा वहाँ से सड़क मार्ग द्वारा बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के लिये रवाना होंगे। श्री सिंह रात्रि विश्राम टेकनपुर में ही करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री 25 मार्च को प्रात: 9.30 बजे से 11 बजे तक सीमा सुरक्षा बल अकादमी द्वारा असिस्टेंट कमाण्डेंट डीई बैज नं.40 एण्ड एलडीसीई बैज नं.10 के पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत श्री सिंह बीएसएफ की टेक्नीकल इकाईयों का भी निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात आप दोपहर 1.30 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे तथा यहाँ से विमान द्वारा दिल्ली के लिये रवाना होंगे।