उमरिया  - जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री विजय कुमार यादव, पुलिस प्रेक्षक आलोक कुमार, व्यय प्रेक्षक अमित भास्कर, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह की उपस्थिति में ईसीआई के साप्टवेयर के माध्यम से ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेण्डमाइजेषन किया गया। रेण्डमाईजेषन के दौरान कंाग्रेस पार्टी की ओर से श्री पुष्पराज सिंह, दीपनारायण सोनी, भाजपा की ओर से नरेंद्र गिरी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याषी की ओर से उनके प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मंगल सिंह मरावी, रिटर्निग आफीसर एवं अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ ऋषि पवार, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री ए पी सिंह, डीआईओ बी पी खेलवाल, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिषंकर झारिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विधानसभा बांधवगढ़ उप निर्वाचन हेतु 264 मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमें 125 प्रतिषत तथा प्रषिक्षण हेतु 9 प्रतिषत मषीनों सहित कुल 354 ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का रेण्डमाइजेषन कम्प्यूटर के माध्यम से किया गया। इसके पष्चात दूसरा रेण्डमाइजेषन किया जाएगा जिससे यह पता चलेगा कौन से मतदान केंद्रों में कौन सी ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी भेजी जाएगी। सामान्य प्रेक्षक श्री विजय यादव ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा है कि वे अपने पोलिंग एजेण्टों को इस बात की जानकारी दें कि मतदान केंद्रों में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी के मिलान हेतु उनके नंबर आवष्यक रूप से पीठासीन अधिकारियों को पूछे ।