उमरिया। काग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सावित्री सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के उपर तल्ख टिप्पड़ी करते हुए कहा कि जिस राष्ट्रीय दल का अध्यक्ष फर्जी इन्काउन्टर,प्रदेश बदर जैसे गंभीर मामले में संलिप्त रहा हो उस दल की देश के प्रति क्या धारणा होगी ये कहने की जरूरत नही है उन्होने यह भी कहा कि मोदी जी एवं अमित शाह की जोडी ने पहले तो गुजरात को लूटा और अब देश को लूटने की कोशिश कर रहे हैं इव्हीएम मशीन को लेकर उन्होने कहा कि इसकी पारदर्शिता पर लंबे समय से काग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायते की है परंतु इस पर कोई गंभीरता नही दिखाई जा रही है। उन्होने बताया कि इव्हीएम मशीन को हैक करने को लेकर हमारे पास कुछ लोग आए थे जो हर विधानसभा में जीत दर्ज करने के लिए 2 करोड़ की मांग कर रहे थे तब हम सभी को यह पता चला कि इव्हीएम मशीन को हैक भी किया जा सकता है उन्होने इव्हीएम मशीन की निष्पक्षता पर सवाल खडे किए है ।
कल सोमवार को कई गांवों में काग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशी सावित्री सिंह के पक्ष में प्रचार किया इस मौके पर पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्राम तेंदुआ एवं नरवार में आमसभा में शामिल हुए जहां उन्होने भाजपा शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर भ्रष्टाचार की बात कही वही यह भी कहा कि भाजपा गरीबों की नही वरन धन्ना सेठों की सरकार है प्रदेश में युवाओं की नौकरियां बेचाी जा रही हैं किसानों,व्यापारियों सहित सभी वर्ग भष्टाचार एवं इनकी मनमानी से पीडित है उन्होने यह भी कहा कि भाजपा के लोग अब हर विभाग में दलाली का काम कर रहे हैं मुख्य रूप से हितग्राही योजनाओं पर गरीबों का जमकर शोषण किया जा रहा है इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद कई स्थानीय ग्रामीणों से भी रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर
बांधवगढ विधानसभा मेें 9 अप्रेल को होने वाले निर्वाचन में काग्रेस का प्रचार करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह ने भी कई गांवों में काग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सावित्री सिंह के लिए प्रचार किया इस मौके पर उन्होने ग्राम कोइलारी ,अमडी ,डोगरगवां,मजमानी कला,उरदानी,धनगी,चंदवार, महरोई सहित आधे दर्जन गांव का दोैरा किया एवं जन सभाओं में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष ने ग्राम चंदवार में जनसभा के दौरान भाजपा शासित प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ गरीबों को नही मिल रहा हेै जिससे गरीब परेशान है उन्होने कहा कि स्वसहायता समूह,शासकीय दुकान सहित कई क्षेत्र एवं विभाागों में भाजपा के लोग दलाली का काम कर रहे हैं जिससे स्थानीय गरीब ग्रामीण परेशान हैं।
पहले गुजरात को लूटा और अब ये जोड़ी देश को लूटने में लगी है दिग्विजय सिंह ने तल्ख टिप्पडी कर भाजपा को कोसा