उमरिया। शुक्रवार की दोपहर गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह की अगुवाई में शहर में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में जुलुस निकाला गया इस मोैके पर प्रदेश के कई विधायक एवं मंत्री के साथ संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे इस मौके पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी शिवनारायण सिंह ने सभी व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की सहयोग करने की अपील की। स्थानीय सामुदायिक भवन से जुलुस निकलकर हास्पिटल चौक से करीब 12.30 पर गांधी चोैक पहुंचा इसके बाद विनोवा मार्ग से होते हुए भारी जुलुस सामुदायिक भवन पहुंचा। इस मौके पर गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की बात कही।
निर्वाचन से पूर्व मतदाताओं की खामोशी से राजनीतिक दलों को ये समझ पाना मुश्किल जान पड रहा है कि मतदाता का रूझान उपनिर्वाचन विधानसभा के दौरान किस तरफ है माना ये जा रहा हेै कि शहरी क्षेत्रों के मत निर्णायक होगे शायद इन्ही कारणों से राजनीतिक दल अब ग्रामीण क्षेत्रों के बजाय शहरी क्षेत्रों पर अपना फोकस ज्यादा कर रही है दरअसल हाल में हुए लोकसभा के निर्वाचन में शहरी क्षेत्रों से भाजपा को अपेक्षाकृत काफी नुकसान झेलना पडा था हाल में प्रचार के दोैरान प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ने नौरोजाबाद में हुई आम सभा में ये बात कही थी कि भाजपा की जीत के बाद ही हमे लगेगा कि क्षेत्र के लोग विकास पसंद है या नहीं। दरअसल इसी के बाद से ही राजनीतिक दलों में शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास तेजी से हुए हैं।
बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र में उमरिया सहित चंदिया एवं नौरोजाबाद के कुल मतदाता शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं शहरी क्षेत्र में करीब 60 हजार मतदाता हैं माना ये जा रहा है कि करीब 60 फीसदी से अधिक मतदान होगेें। वहीं ग्रीष्म ऋतु में महुआ एवं गेहुं की कटाई की वजह से भी मतदान में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं हालांकि मतदान अधिक से अधिक हो इसके लिए निर्वाचन आयोग विधानसभा क्षेत्र में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं शुक्रवार को शाम 5 बजे के बाद प्रचार थम गया है जिसके बाद राजनीतिक दलों के लोग घर घर जाने की कवायद में लग गए हैं वही बाहर से चुनाव प्रचार में आए सूबे के मंत्री एवं राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता क्षेत्र से बाहर हो लिए है।
प्रचार के अंतिम दिन रोड शो में भाजपा ने झोंकी ताकत