नरसिंहगढ कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने कहा है कि गेहूँ उपार्जन केन्द्रों पर कृषकों को ठहरने के लिए छायादार व्यवस्था तथा पेयजल की उपलब्धता सहित शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित रहे। कलेक्टर श्री पिथोडे गेहूँ उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करने नरसिंहगढ मण्डी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान मण्डी सचिव श्री रवीन्द्र जैन, नायब तहसीलदार, हम्माल, गेहूँ उपज की बिक्री करने आए कृषकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कृषकों से उनकी समस्याएं पूछी और उपार्जन केन्द्र पर कृषकों को प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मण्डी सचिव एवं समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्र निर्धारित एफ.ए.क्यू. का गेहूँ क्रय किया जाए। केन्द्र में साफ-सफाई रहे तथा हम्मालों की दरें लागू रहें।