भोपाल | 08-अप्रैल-2017 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के लिये सहायक यंत्री के 50 पदों की पूर्ति के लिये राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2017 का विज्ञापन जारी किया गया है। उक्त पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन-पत्र 15 अप्रैल तक आयोग की वेबसाइट www.mppscdemo.in, www.mppsc.nic.in तथा www.mppsc.com पर जमा किए जायेंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के साथ ही नेट बैंकिंग द्वारा भी घर बैठे शुल्क भुगतान कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। भर्ती की शर्तों की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।