जनपद मुख्यालय करकेली में बिजली विभाग की लापरवाही से अप्रशिक्षित बिजली कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से गम्भीर बताया जा रहा है बताया जाता है कि विद्युत बन्द होने के दौरान तहसील मुख्यालय के बगल से लगे ट्रांसफॉर्मर में मेंटेनेन्स का कार्य विभागीय कर्मी चिंतामणि के साथ घायल राजेश यादव कर रहा था।चिंतामणि ने बताया कि मेंटेनेन्स के दौरान राजेश यादव खम्भे के ऊपर चढ़कर विद्युत तार बदल रहा था।इसी बीच विद्युत चालू हो गयी और राजेश विद्युत की चपेट में आ गया और घायल हो गया घटना के बाद घायल को सवारी वाहन में घटना के 1 घण्टे बाद जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ प्राथमिक उपचार कर बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।इस मामले में घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे करकेली जे ई डीके जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नही है हालांकि घटना के बाद घायल की जानकारी के बाद घायल को देखने जिला अस्पताल पहुंचा हु।विदित हो कि विद्युत विभाग मेंटेनेन्स का निजी ठेका दिए हुवे है घायल राजेश निजी ठेकेदार संजय तिवारी निवासी शहडोल का मजदूर है।इस घटना में जो सबसे बड़ी बात सामने आ रही है वह यह कि अप्रशिक्षित मजदूरों से निजी ठेकेदार मेंटेनेन्स का काम करा रहे है वही मेंटेनेन्स के दौरान अचानक बाधित विद्युत सप्लाई चालू हो जाना भी लापरवाही के बड़े मामले के रूप में सामने आया है।