मुख्यालय से 7 किमी दूर ग्राम लदेरा से दुष्कर्म की शिकार नाबालिका की शिकायत पर नाबालिक आरोपी राजन स्व दस्सू बैगा उम्र 16 वर्ष ग्राम लदेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस मामले में पुलिस आरोपी नाबालिक को मेडिकल सहित आवश्यक कार्यवाही कर बाल न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।बताया जाता है कि पिछले कई माह से दोनों नाबालिक के प्रेम प्रसंग चल रहे थे इसी बीच विवाह आदि का प्रलोभन देकर आरोपी नाबालिक ने नाबालिका का निरन्तर दुष्कर्म करता रहा।इसी बीच नाबालिका के पेट मे बच्चा आ गया।बताया जाता है कि पेट मे बच्चे की जानकारी के बाद नाबालिक आरोपी ने उससे विवाह करने की बात से मुकर गया।जिससे नाबालिका परेशान रहने लगी।इसी बीच अगस्त माह में नाबालिका की डिलवरी हो गयी।प्रसव के दौरान नाबालिका ने मृत बच्चे को जन्म दिया।डिलवरी के दिन ही नाबालिका ने इस बावत पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के करीब 1 माह बाद कुवारी को मा बनाने वाले नाबालिक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।विवेचना अधिकारी सरिता ठाकुर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गयी है जरूरी कार्यवाही कर नाबालिक आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया जायेगा।
कुवांरी युवती को माँ बनाने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार