प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वेच्छानुदान मद से होशंगाबाद जिले के 8 मरीजों के उपचार के लिये 2 लाख 90 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से मरीज चिन्हित अस्पतालों में अपना उपचार करा सकेंगे। मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान से जालोद निवासी श्रीमती गंगा बाई को 20 हजार, इटारसी निवासी श्रीमती सुनीता यादव को 50 हजार, इटारसी निवासी कुमारी नेहा अग्रवाल को 50 हजार, सवलखेड़ा निवासी कुमारी अकिंता शर्मा को 25 हजार, होशंगाबाद निवासी श्रीमती निर्मला बाई एवं टुगरिया निवासी श्रीमती लक्ष्मी जोठे को 25 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। होशंगाबाद निवासी श्री संतोष सराठे एवं श्री मकरंद मिश्रा को 50-50 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।