शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर योजना द्वारा दिया जाता है। पात्र विद्यार्थियों को उनके बैंक खाते के माध्यम से छात्रवृति का वितरण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती चंद्रकांता सिंह ने कहा है कि छात्रवृति के लिए पात्र सभी विद्यार्थी अपने बैंक खाता संख्या में तत्काल आधार सीडिंग करायें। छात्रवृति प्राप्त करने के लिए वही बैंक खाता संख्या उपलब्ध करायें जिसमें आधार संख्या दर्ज की जा चुकी है। ऑन लाईन आवेदन पत्र भरने पर भी आधार सीडिंग वाले बैंक खाते की ही जानकारी दर्ज करें। सभी छात्रावास अधीक्षक एवं प्राचार्य छात्रवृति के पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में सतप्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करें। आधार सीडिंग न होने पर छात्रवृति की राशि विद्यार्थी को प्राप्त नहीं होगी।
बैंक खाते में आधार सीडिंग कराने पर ही मिलेगी छात्रवृति