अनूपपुर। विजय जायसवाल राजनगर - कोयलंचल क्षेत्र के एसईसीएल हसदेव खदान में फर्जी तरीके से नौकरी करने की शिकायात पर राजगनर थाना क्षेत्र में बनंगवा निवासी विशवनाथ पिता किशोरी साह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ पिता लक्ष्मी साहू उम्र 55 जिला बैंकुठपुर ग्राम कोठी थाना विशुनपुरा उत्तर प्रदेश के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है|बताया जाता है कि मामले में राजनगर निवासी विश्वनाथ ने शिकायत करते हुए बताया था कि उसके नाम से कोई अन्य व्यक्ति फर्जी तरीके से राजनगर खदान 7/8 हसदेव एरिया में नौकरी कर रहा है. जहां पुलिस अधीक्षक सुनील जैन के निर्देश पर थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए सही पाया और आरोपी विशवनाथ पिता लक्ष्मी साहू बैकुठंपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया। वर्ष 2016 में हुई थी शिकायत= राजनगर थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 20-11-2016 को एसपी कार्यालय से शिकायत मिली थी कि विश्वनाथ साह पिता लक्ष्मी फर्जी नाम से नौकरी कर रहा है जिसकी पडताल करने के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई एक टीम को विश्वनाथ साहू के ग्रह ग्राम बैकुंठपुर ग्राम कोठी थाना विशुनपुरा उत्तर प्रदेश रवाना किया गया जहां से विश्वनाथ के सारे दस्तावेज लाए गए वहां पर विश्वनाथ पिता लक्ष्मी साहू के नाम से दस्तावेज पाए गए वहीं एक टीम कालरी के लिए गठित किया गया जहां कालरी में भी फर्जी नाम पाए गए जिस पर रामनगर थाना प्रभारी ने आरोपी के विरुद्ध 420 आईपीसी के तहत मामला पजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है वही इस संबंध में रामनगर थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई थी शिकायत की जांच की गई जिसमें शिकायत में पाया गया कि उक्त व्यक्ति फर्जी नाम से नौकरी कर रहा है जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है जल्दी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा
एसईसीएल हसदेव क्षेत्र मे नाम बदलकर कर रहे नौकरी की शिकायत पर हुई कार्रवाई