नगरपालिका की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है l स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जारहा है l दरअसल ईदगाह से ग्वालटोली को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इनदिनों कचरे के पहाड़ में तब्दील होता जा रहा है l न.पा. शहर भर से कचरा बटोरकर बेखौफ सड़क पर सजा रही है l सड़क किनारे रहने वाले लोगों का जनजीवन बेहद प्रभावित होरहा है l वार्ड के नौनिहालों को स्कूल जाने से वंचित किया जारहा है l जिला प्रशासन स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीटकर केवल वाह वाही बटोरने में लगा हुआ है l कागजी दिखावे के अलावा यदि वार्ड वासियों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दिल्ली के कचरे का पहाड़ जल्द ही होशंगाबाद में देखने को मिलेगा l