उमरिया। जानकारी अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत मगधी रेंज के मिल्ली बीट में कुंवे के अंदर क्षत विक्षत अवस्था मे मादा बाघ का शव मिला है बताया जाता है कि किसी वन्य शिकार के हमले में आक्रामक मादा बाघ कुंवे के अंदर गिर गयी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी है।घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में पार्क अमला पहुंचा जिसके बाद किसी तरह मृत मादा बाघ तो कुंवे से बाहर निकाला गया है आज दोपहर स्थल पर पार्क के फील्ड डिरेक्टर मृदुल पाठक,डिप्टी डिरेक्टर ऋषि मिश्र,चिकित्सक नितिन गुप्ता,रेंज अफसर सहित पार्क टीम के समक्ष दोपहर बाद पीएम कराया गया है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर सतना एवम जबलपुर से डॉग स्क्वाड टीम पहुंची है जो विभिन्न द्रष्टिकोण से मादा बाघ के मौत मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर अभी फिलहाल पार्क डायरेक्टर से सम्बन्ध स्थापित नही हो पा रहा है जल्द ही इस मामले में और भी जानकारियां ग्रुप के माध्यम से दी जायेगी।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी रेंज के कुएं में मिला मृत मादा बाघ