जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय में मजिस्ट्रेट नहीं होने से सेकड़ों मामले लंबित चल रहे है l विगत ३ माह पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र पाटीदार का स्थानांतरण अशोकनगर हो जाने के बाद से ही फोरम मजिस्ट्रेट का पद रिक्त है l पक्षकारों को न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर सुनवाई का इंतज़ार है ऐसे में बाबुओं और वकीलों द्वारा पक्षकारों को तारीख पर तारीख देकर अगली सुनवाई का भरोसा दिलाया जा रहा है l
होशंगाबाद - जज -विहीन हुआ जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय