उत्तरप्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चोंकाने वाली खबर आ रही है यहाँ पर पदस्त डॉक्टर एस.एस. यादव ने अपने बेटे का जन्मदिन हॉस्पिटल में ही मना डाला रात भर वहां भारी हो हल्ला हुआ और गाजे बाजे के साथ रंगारंग प्रोग्राम चलता रहा डॉक्टर साहब के साथ उनका स्टाफ भी अपना कामकाज छोडकर वार्ड में ताला जड़कर पार्टी में ठुमके लगाने में मशगूल रहा l इन सब के बीच बेचारे कई मरीज तो बाहर से ही वापस लौट गए और जो गंभीर  मरीज भर्ती थे उनका हाल वही जान रहे थे l हॉस्पिटल जेसे स्थान को भी इन मानवता के दुश्मनों ने अपने शौक को पूरा करने का माध्यम बना लिया है इन्ही लोगों की वजह से मानवता आज दम तोड़ रही है l