उमरिया। मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर ब्लाक मानपुर के करीब 7-8किलोमीटर दूर ग्राम घघोंड(दमना)में जानकारी के मुताविक कल भैस चराने जंगल गई महिला जब साम को वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलास के लिए निकल पड़े काफी तलास के बाद जब महिला नही मिली तो गाँव मे हो हल्ला मच गया तरह तरह की चर्चाओं के सांथ महिला को टाइगर द्वारा हमला कर उठा ले जाने की संका होने के पश्चात वन विभाग को सूचना दी गई जानकारी मिलते हि वन अमलला हरकत में आया और रात में ही ग्रामीणों के सांथ जंगल मे सर्च सुरु हुआ लेकिन फिर भी महिला क कहिं पता नही चला सुबह जब हांथीयो के सहारे सर्च किया जा रहा था तभी रोड से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगल मे बने राजेन्द सिंह के फार्महाउस के बाउंड्री के अंदर झाड़ियों में छिपा हुआ महिला की लाश देखने को मिली प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक महिला का नाम दुआसिया बाई पति प्रेमदास साहू उम्र करीब 43 वर्स बताया जा रहा है मौका मुआयना करने पर देखा गया कि में रोड पर व रोड के किनारे खून के गिरने के निसान है वहीं खून के ऊपर से चल कर रोड में चलने पर पैरों के निसान देखे गए है लास को देखने पर मृतक के गले मे व पीठ पर किसी धारदार हथियार से जोरदार प्रहार होना पाया गया है जिससे यह अंदेसा लगाया जा रहा है कि किसी के द्वारा उक्त महिला को मार कर जंगल मे फेंक दिया गया था जिससे की किसी जंगली जानवर द्वारा लास को छतवीछत करने के बाद हत्या की घटना को जानवरों के ऊपर थोपा जा सके उक्त घटना की जानकारी लगते ही मानपुर टीआई मौके पर अपने दल बल के सांथ पहुंची जहां मौका मुआयना कर स्पस्ट किया कि यह हत्या कर लास को जंगल में छिपाया गया है वही वन विभाग के डायरेक्टर भी अपने दलबल के सांथी मौजूद रहै ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि खेत मे भैस घुसने के कारण भी हत्या की आसंका जताया जा सकता है।
महिला की हत्या कर आरोपियों ने लाश जंगल मे फेंका