उमरिया । चंदिया स्थित वार्ड नम्बर 3 नरिहरा में शासकीय महाविद्यालय भवन का आज विधायक शिवनारायण सिंह ने भूमि पूजन किया इस मौके पर मिथिलेश पयासी, थाना प्रभारी अनूप सिंह,नगरपालिका अधिकारी रीना सिंह,आशुतोष अग्रवाल,चन्द्र प्रकाश,गोपाल अग्रवाल,रामनारायण पयासी,कादिर अली,असफाक खान,सुमन्त मांझी,मुनव्वर अली सहित पार्षद एवम नागरिक मौजूद रहे।इस मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा के नाम पर लम्बे समय से चंदिया का नाम जिले में अव्वल रहा है उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सड़कों का विस्तार किया जा रहा है जिनमे दो सड़को का काम अभी वर्तमान में निर्माणाधीन है उन्होंने अपने को नेता न कहने की जगह सेवक के रूप में बताया कि सांसद महोदय की तबियत खराब है जिन कारणों से उक्त मौके पर वो नही आ सके है।अपने उद्बोधन में बार बार उन्होंने कहा कि विकास होगा और पूर्व से बेहतर होगा हम सभी मिलकर क्षेत्र में विकास करेगे।