नित नए विवादित बयानों के लिए मशहूर हो चुके बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं गब्बर सिंह का दादा हूं। इसके पूर्व भी ये महाशय बहुत से ऊल जलूल बयान दे चुके हैं कुछ दिन पूर्व इन्होने कहा था की किसी के कुछ बोलने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता हाथी अपनी मस्त चाल में चलता रहता है और कुत्ते भोंकते रहते हैं l उत्तरप्रदेश के ये केबिनेट दर्जे के मंत्री यही नहीं रुके एक बयान इनका ये था कि १३० करोड़ लोगों में से १०० करोड़ लोगों के ब्लड में भ्रष्टाचार है l अभी कुछ दिन पूर्व इनका बयान आया है कि ये योगी की सरकार है और उनके साथ पूर्वांचल का ओमप्रकाश राजभर भी है सबको सुधार देगा, में गब्बर सिंह का भी दादा हूँ। मैं धरती पर किसी से नही डरता।
मै गब्बरसिंह का दादा हूँ - केबिनेट मंत्री उत्तरप्रदेश