मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पदस्त थानेदार संदीप सोनी एवं सीईओ जनपद पंचायत प्रेरणा परमहंस ने इलाके को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए कमर कस रखी है । दोनों अधिकारियों ने अब तक एक महिला समेत 2 सरपंचों को खुले में शौच करने जाते वक्त छापामार कार्रवाई कर रंगे हाथों गिरफ्तार किया जबकि एक उपसरपंच अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया। सीईओ जनपद प्रेरणा परमहंस की ओर से बताया गया कि उन्हे लगातार सूचना मिल रही थी कि बरहा टोला गाँव का सरपंच हर दिन खुले में शौच जा रहा है।र नज़र रखी जा रही थी और उसको रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है l सरपंच का नाम रमेश कौल है l ब्यौहारी पुलिस की इस कार्रवाई से गाँव में अफरा-तफरी मच गयी । पता चला कि गाँव का उपसरपंच भी लगातार खुले में शौच जाता है, जब देर रात पुलिस उसके घर पहुँची तो वह परिवार समेत गायब था। सरपंच रमेश कोल अभी ब्यौहारी पुलिस की हिरासत में है। वहीं ब्यौहारी थाना के ही चरकारी गाँव की महिला सरपंच पुलिस हिरासत में हैं। सरपंच बूंदी बाई कोल भी खुले में जा रहीं थी। ग्रामीणों की सूचना पर ब्यौहारी पुलिस ने की कार्रवाई की। अब अगर जनता के द्वारा चुने गए सरपंच इस तरह की हरकतें करेंगे तो भारत को खुले में शौच मुक्त करने का काम मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगता है l